Women’s Day: किरण ने ऐसे समाज को बताया ‘नारी है कमजोर नहीं…’

0

महिलाएं किसी से कमजोर नहीं होती हैं। उनमें कुछ करने का जज्‍बा होता है। हमारे देश में कुछ ऐसी भी महिलाएं (women) हैं जो न केवल अपने जिम्मेदारियों को समझती हैं बल्कि कुछ ऐसा काम भी करती हैं जो औरों के लिए मिसाल बन जाता है। ऐसी ही एक कहानी है राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाली किरण दुबे की जो पुरूष प्रधान व्यवसाय में पुरूषों को टक्कर दे रही हैं।

एक कहानी ऐसी भी

आज तक आपने उच्चस्तरीय विभागों में काम करने वाली महिलाओं के बारे में सुना होगा लेकिन ये कहानी इन सबसे अलग है। “कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है।” इस स्लोगन का मतलब तो आप सभी को बहुत अच्छे से पता होगा। इस स्लोगन को साकार कर रही हैं लखनऊ के गोमती नगर की रहने वाली किरण दुबे।

also read :  छेड़छाड़ करने वालों को सबके सामने देंगे फांसी : शिवराज

इन कारणों से चलाना पड़ी ई-रिक्शा

ये महिला अपने घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए ई-रिक्शा चलाती है। जबकि इस काम को पुरूषों का काम माना जाता है। उनका मानना है कि जब सभी उच्चस्तरिय विभागों में महिलाएं काम कर सकती हैं तो इस विभाग में क्यूं नहीं। इनकी बात भी बिल्कुल सही है। दरअसल, पति के एक्सिडेंट के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके सिर पर आ गयी। तीन बच्चों को पढ़ाना पति का इलाज कराना और घर का सारा काम-काज करना। ऐसे में उन्होंने इस काम को अपनाया और अपनी जिंदगी अपने दम पर जी रही हैं।

also read :  अब यहां उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

आज में खुश हूं

किरण ने बताया कि जब उन्‍होंने यह काम शुरू किया तो लोग उन्हें बहुत बुरा-भला कहते थे। आज भी कहने वाले लोग कहते रहते हैं लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं इस काम को करके अपने परिवार को दो वक्त का भोजन दे पा रही हूं, अपने परिवार के साथ खुश हूं। हालांकि, मैं और काम शुरू कर सकती थी लेकिन मेरे पास कोई व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे नहीं थे। ई-रिक्शा मैंने भाड़े पर लेकर चलाना शुरू किया और आज मैं इस काम में रम गयी हूं। साथ  ही उन्होंने ये यह भी बताया कि इसी काम से वो अपनी बेटी की शादी भी करने वाली हैं। यही उनका सहारा है

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More