छेड़छाड़ करने वालों को सबके सामने देंगे फांसी : शिवराज

0

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर शिवराज सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम घोषणा की है। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वालों को बक्क्षा नही जायेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले को सबके सामने फांसी दी जाएगी।

महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन ही क्यों?

कार्यक्रम में सीएम ने कई योजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी किया।राजधानी भोपाल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा, ‘महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन ही क्यों? क्या महिलाओं के बिना घर, देश या दुनिया चलाना संभव है? नहीं! भारत में हम आदिकाल से महिलाओं की पूजा और सम्मान करते रहे हैं।

also read :  अब यहां उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

‘ शिवराज ने कहा कि आज महिलाएं बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा संदेश देते हुए शिवराज ने कहा, ‘महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को सबसे सामने फांसी पर लटका दिया जाएगा।’ सीएम ने यहां महिलाओं से जुड़ी योजनाएं और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

ज्यादा की अविवाहित महिलाओं को पेंशन दी जाएगी

सीएम ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री महिला कोश स्कीम की स्थापना की है, जिसकी मदद से 50 वर्ष की आयु से ज्यादा की अविवाहित महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। शिवराज ने केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं को सफल बताते हुए उनका हिस्सा बनने को प्रेरित किया।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More