अगर ‘हड्डियां रखनी है मजबूत’ तो रखें इन बातों का खास…

0

आज कल की बिगड़ी जीवनशैली और कुछ भी खा पी लेना आपकी सेहत और हड्डियों कमजोर कर सकता है। खासतौर पर चाय, कॉफी, जंक फूड इत्यदि का सेवन आपकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाता ही है आपकी हड्डियां भी कमजोर कर देता है। कॉफी में मौजूद कैफीन बोन मास डेंसिटी कम करता है। इसकी ज्यादा मात्रा लेने से हड्डियां कमजोर होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका बढ़ जाती है।

read more :  कोहली, पांडे के अर्धशतक, भारत शानदार जीत

कोई भी चीज ज्यादा खाने से नुकसान

कोई भी चीज ज्यादा खाने से नुकसान होता है। ऐसे में ज्यादा नमक और शुगर से परहेज करना चाहिए। इससे हड्डियों पर असर पड़ता है। जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा और पास्ता में सोडियम की काफी मात्रा होती है। यह शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम करते हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं।

read more : ताकि कोई उनके जैसा अनपढ़ न रह जाए…

शराब पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी

विटामिन ए नैचरल सोर्स जैसे खाने के साथ लिया जाए तो नुकसान नहीं करता। लेकिन अगर इसका सप्लीमेंट ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो यह हड्डियों को कमजोर बना देता है। चॉकलेट ज्यादा खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सेलेट का लेवल बढ़ जाता है। इससे कैल्शियम सही तरह से अब्जॉर्ब नहीं होता और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ज्यादा शराब पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शुगर फूड और ड्रिंक्स में फास्फोरिक एसिड जैसे केमिकल्स की काफी मात्रा होती है। इन्हें रोज खाने या पीने से हड‌्डियां कमजोर हो सकती हैं।

read more : चाहते है अच्छी सेहत तो जरुर पढे़….

गलत आदतों से हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं

नमकीन, चिप्स में सोडियम की काफी होता है। ज्यादा खाने से शरीर का कैल्शियम यूरिन के साथ बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हेल्दी रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना भी जरूरी होता है। बढ़ती उम्र में हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही डाइट के साथ-साथ लाइफस्टाइल भी हेल्दी होना चाहिए। लेकिन कई लोग रोज जाने-अनजाने में कुछ गलत आदतों से हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More