महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी शिवसेना!

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर महाभारत जारी है। सोमवार को शिवसेना बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी नहीं पेश कर पाई।

इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी को सरकार बनाने का मौका दिया है।

इसके लिए राज्यपाल ने पार्टी को मंगलवार रात 8.30 बजे तक का समय दिया।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारियां हो रही हैं।

माना जा रहा है कि अगर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुई तो शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

सूत्रों की मानें तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कानूनी राय ली है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी-

राज्य में 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने पर्याप्त संख्या न होने के कारण सरकार बनाने का दावा पेश न करने का रविवार को फैसला लिया।

इसके बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को निमंत्रण दिया था।

लेकिन शिवसेना भी बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी नहीं पेश कर पाई।

इसके बाद राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का मौका दिया है।

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 56 सीटें, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं।

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे बन सकते हैं महाराष्ट्र के CM!

यह भी पढ़ें: BJP के साथ गठबंधन में बने रहने का कोई मतलब नहीं : संजय राउत

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

IPL कमेंट्री में फिसली हरभजन की ज़ुबान, जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी से विवाद

IPL 2025 के एक मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

Topics

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामलें में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद...

Related Articles

Popular Categories