BJP के साथ गठबंधन में बने रहने का कोई मतलब नहीं : संजय राउत

0

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा अगर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद साझा करने का वादा पूरा नहीं करना चाहती तो गठबंधन में बने रहने को कोई मतलब नहीं है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शिवसेना को सरकार बानने का दावा पेश करने के लिए आमंत्रित किया था।

राउत ने कहा, भाजपा ‘50:50’ के फार्मूले का पालन नहीं करके जनादेश का ‘अपमान’ कर रही है।

BJP के अहंकार से उत्पन्न हुई ये स्थिति-

संजय राउत ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले इस पर निर्णय ले लिया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बना सकती है।

तो शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ क्यों नहीं।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘भाजपा का यह अहंकार कि वह विपक्ष में बैठ लेगी लेकिन मुख्यमंत्री पद साझा नहीं करेगी, के कारण ही मौजूदा स्थिति उत्पन्न हुई है।’

सरकार बनाने के लिए मिले 24 घंटे-

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपना वादा पूरा करने को तैयार नहीं है, तो गठबंधन में रहने का कोई मतलब नहीं है।

राउत ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कम समय मिलने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 72 घंटे मिले, हमें 24 घंटे दिए गए।

राउत ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राज्य के हित में साथ आने की अपील की।

यह भी पढ़ें: भाजपा के बाद राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता संजय राउत ने साधा BJP पर निशाना, बोले – कांग्रेस से दुश्मनी नहीं

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More