आम्रपाली ने रंग खेलने से किया इंकार, निरहुआ ने फिर क्या किया? देखें वीडियो

गाने के बोल हैं 'आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली'।

0

फागुन के महीने में भोजपुरी में होली सॉन्ग्स का धमाल मचा हुआ है। इस बीच दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का एक होली सांग इस समय खूब सुना जा रहा है। गाने के बोल हैं ‘आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की खूबसूरत जोड़ी धमाल मचा रही है।

गाने को निरहुआ और आम्रपाली ने ही अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत निर्देशन ओम झा ने किया है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ का डांस जबदस्त लग रहा है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं।

होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। ऑफिस हो या घर हर जगह अब इसकी गूंज सुनाई जोरो से देने लगी है। लेकिन यूपी, बिहार और झारखंड में इस त्योहार की शुरुआत एक महीने पहले ही हो चुकी है। यूपी के अवध और पूर्वांचल के साथ ही पूरे बिहार और झारखंड में होली का रंग चढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे ने क्यों किया निरहुआ को नाराज, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav ने लगाया गुलाल तो मिला जवाब ‘बानी हम शादीशुदा हो…’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More