Khesari Lal Yadav ने लगाया गुलाल तो मिला जवाब ‘बानी हम शादीशुदा हो…’

0

होली के आने से पहले ही भोजपुरी सितारों ने होली के गीतों की बौछार लगा दी है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होली के मौके पर नया गाना ‘बानी हम शादी सुदा हो’ लेकर आए हैं।

होली के इस भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसमें आयशा कश्यप ने भी अपने हाथ दिखाए हैं। गाने के लिरिक्स यादव राज ने और म्यूजिक मधुकर आनंद का है।

यहां देखें SONG-

बता दें कि खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपनी भोजपुरी फिल्म ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातों रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और अच्छे नृतक हैं। शुरुआत में तो उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: सुपरस्‍टार अक्षरा सिंह पहुंचीं पटना, एक झलक देखने को उमड़ पड़े फैन

यह भी पढ़ें: इंतज़ार हुआ ख़त्म, इस तारीख को रिलीज़ होगी ‘Sasura Bada Paisawala 2’

 

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More