आम्रपाली दुबे ने क्यों किया निरहुआ को नाराज, देखें वीडियो

0

होली अब बेहद करीब है, होली का रंग अभी से लोगों पर चढ़ने लगा है। ऑफिस हो या घर हर जगह अब इसकी गूंज सुनाई जोरो से देने लगी है। लेकिन यूपी, बिहार और झारखंड में इस त्योहार की शुरुआत एक महीने पहले ही हो चुकी है। यूपी के अवध और पूर्वांचल के साथ ही पूरे बिहार और झारखंड में होली का रंग चढ़ने लगा है। होली के पहले ही भोजपुरी गायक और लोकगायक अपने चाहने वालों के लिए तरह-तरह के होली के गाने लेकर आ रहे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे के गाने होली के त्योहार में खूब सुनने को मिलते हैं। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव कहां पीछे रहने वाले हैं, लेकिन निरहुआ को आम्रपाली ने अपने फैन्स के लिए इस गाने में नाराज कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Akshara Singh के ‘प्राइवेट रोमांस’ की धूम, धांसू Holi सॉन्ग हुआ वायरल

अम्रपाली और निरहुआ का एक होली का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी टेंड कर रहा है। इस गाने के बोल हैं- होली कब तु मनईबू। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें : ब्लैक बिकिनी में Monalisa का हॉट अवतार, देखें Photos

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस गाने में आम्रपाली दूबे लाल रंग की साड़ी में दिख रही हैं। तभी दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ उनपर रंग डालने की कोशिश तो आम्रपाली दूबे कहती हैं…मेरे लाखों फॉलोवर्स हैं टिकटॉक और सोशल मीडिया पर। लाइव करने के बाद रंग लगाउंगी।

ये भी पढ़ें : Khesari Lal Yadav ने लगाया गुलाल तो मिला जवाब ‘बानी हम शादीशुदा हो…’

बता दें कि दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से आजमगढ़ से लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More