BIG NEWS : अब फैजाबाद नहीं अयोध्या धाम कहिए…

0

जी हां अब फैजाबाद को फैजाबाद नहीं अयोध्या धाम कहिए…अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अब अयोध्या को नगर निगम बनाने की तैयारी का जा रहीं हैं। ये घोषणा दीवाली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने की। आपको बता दें कि अयोध्या फैजाबाद जिले में ही आता हैं।

also read : BIG NEWS : परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा केस दर्ज, युवराज का इंकार

कई योजनाओं की भी शुरुआत की जायेगी

यूपी सीएम योगी ने अयोध्या को नगर निगम बनाये जाने की बात कहीं थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विकसित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही कई योजनाओं की भी शुरुआत की जायेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या ने दुनिया मनाना सिखाया, लेकिन यहां कभी भी दिवाली नहीं धूमधाम से नहीं मनाई गई।

ALSO READ : Diwali spcial : जानियें क्या हैं पूजा का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर में बैठक अयोध्या आए

इससे पहले पूरे कार्यक्रम में रामचरित मानस में वर्णित कथा को मूर्त रूप देने की कोशिश की गई। कथा में बताया गया है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण लंका में रावण का वध करने के बाद जब अयोध्या लौटे थे तब यहां के लोगों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। ठीक इसी कथा को दोहराया गया। राम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर में बैठक अयोध्या आए।

ALSO READ : बोफोर्स पर हर्शमैन के साक्षात्कार में उठाए मुद्दों की होगी जांच : CBI

नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय किया था

वहीं सीएम योगी गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए तीनों का स्वागत किया। आपको बता दें कि मुगलसराय स्टेशन का नाम पहले ही केंद्र सरकार बदल चुकी हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने यूपी के ही मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय किया था।

शार्ट फार्म अंकित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

15 अक्टूबर से रेलवे और मुगलसराय जंक्शन के तकनीकी सिस्टम में पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू)का नाम नजर आने लगेगा। टिकटों पर मुगलसराय नाम हटाकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के लिए रविवार को दिनभर नई दिल्ली स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) व अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम (यूटीएस) में परीक्षण चला। आईआरसीटीसी ने भी सामान्य व आरक्षण टिकटों पर भी दीनदयाल उपाध्याय का शार्ट फार्म अंकित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More