Diwali spcial : जानियें क्या हैं पूजा का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

0

आज दीवाली हैं। अपने घर में धन और वैभव की कामना किसे नहीं होती हैं। लोग दीवाली के मौके पर लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं तो कई लोग तो टोटके तक करते हैं। आईये दीवाली के मौके पर आपको बताते हैं पूजा करने का सही तरीका और क्या होगा शुभ ( auspicious) मुहूर्त?

दिवाली पर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है

आज के दिन विशेष तौर पर लक्ष्मी, श्री गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। दिवाली पर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। अमावस्या तिथि 18 अक्तूबर 2017 को रात्रि 12.10 बजे लगकर 19 अक्तूबर 2017 को रात 12.32 बजे तक रहेगी।

also read : BIG NEWS : परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा केस दर्ज, युवराज का इंकार

दिवाली में तीन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करेंगे तो विशेष फलदायी होगा। लक्ष्मी पूजन के लिए गुरुवार शाम 7 बजकर 14 मिनट से रात 9 बजकर 11 मिनट का समय है। पूजन की अवधि कुल 2 घंटे 3 मिनट की रहेगी।

जो लोग प्रदोष काल में पूजन नहीं कर सकते

दिवाली पूजन में अमावस्या तिथि, प्रदोष निशीथ और महानिशीथ काल का विशेष महत्व होता है। जो लोग प्रदोष काल में पूजन नहीं कर सकते, वह निशीथ एवं महानिशीथ काल में पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल शाम 5.38 बजे से 8.14 बजे तक, शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक, शाम 5.40 बजे से 7.18 बजे तक रहेगा और इसमें पूजन शुभ माना जा रहा है।

जिन घरों में सवेरे हनुमान जी का रोठ चढ़ता है

घरों पर दिवाली के पूजन का मुहूर्त बृहस्पतिवार को सायं 7.09 बजे से 9 बजे के बीच भी है है। जिन घरों में सवेरे हनुमान जी का रोठ चढ़ता है, वे साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक कर सकते हैं।

ALSO READ : बोफोर्स पर हर्शमैन के साक्षात्कार में उठाए मुद्दों की होगी जांच : CBI

व्यावसायिक स्थलों पर पूजन मूहूर्त

प्रात: 8.37 से 10.55 स्थिर लग्न ( वृश्चिक)
पूर्वाह्न-10.55 से 12.48 धनु लग्न
अपराह्न 2.47 से 4.14 सायं स्थिर लग्न ( कुंभ)
( दोपहर 1.30 से 2.45 के मध्य राहुकाल रहेगा. इस दौरान दिवाली पूजन न करें)

घर पर दिवाली पूजन

7.10 से 9 बजे तक
2/4 घर पर दिवाली पूजन 7.10 से 9 बजे तक
शाम 7.09 से 9 बजे स्थिर लग्न ( वृष)-श्रेष्ठ समय

प्रदोषकाल में सायं 5.48 से 7.25 तक शुभ चौघड़िया मुहूर्त है। इसके बाद ही घर में दीप जलाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More