इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक
1872 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।

Also read : इतिहास के पन्नों मे 17 अगस्त

18 अगस्त को हुए निधन

1227 – चंगेज़ खां
1945 – सुभाष चंद्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी
1990 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

Also : इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त

1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1951 – पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1999 – तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।

Also read : इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त

2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More