हिमाचल में ठंड हवाएं, दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू

0

हिमांचल के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से ठंड के साथ शीतलहर ने भी आमजनों की कठिनाई बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर भी कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान के माउंट आबू में तो झील ही जम गई है। राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बढ़ी सर्दी का सितम जारी है। अलवर में सर्दी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में नक्की झील जम गई है। उत्तराखंड में मंगलवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है।

 Also Read:  BJP की बड़ी हार की भविष्यवाणी करने वाले योगेंद्र यादव ने मानी हार

हिमाचल में तीन दिन से लगातार बारिश

हिमाचल में तीन दिन तक लगातार बारिश व बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र में पटरी से उतरा जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। इन इलाकों में सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। चंबा जिले में अभी भी 26 सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। वहीं 30 गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। गुरुवार को केलंग का न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 Also Read:  इंडिया की जेलों में भीड़ और गंदगी, मेडिकल का कोई इंतजाम नहीं :विजय माल्या

श्रीनगर-जम्मू में भूस्खलन के चलते राजमार्ग बंद

वादी को देश व दुनिया के शेष हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन लगातार बंद रहने के बाद गुरुवार को एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। मंगलवार को जवाहर टनल के निकट भारी बर्फबारी और कई जगहों पर भूस्खलन के चलते राजमार्ग बंद कर दिया था। हाईवे पर दिनभर वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ आते रहे। जम्मू को पुंछ से और पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के चलते पहले ही बंद है। वहीं कठुआ के चट्टर गाला पास से मंगलवार को बर्फीले तूफान में लापता तीन व्यक्ति बचा लिए गए हैं।

 Also Read:  सोशल मीडिया ने किया गज़ब, 3 साल से बिछुड़े भाई-बहन को मिलाया

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रहा –1.2 डिग्री

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला रुक रुक कर जारी रहा। तापमान के शून्य से नीचे बने रहने के चलते भीषण ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। प्रसिद्ध डल झील समेत सभी जलस्रोत व नल आंशिक तौर पर जम गए हैं। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान -1.2, दिन का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुलगर्म में रात का न्यूनतम तापमान -9.8 व पहलागम में रात का न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विपरीत मौसम में केदारनाथ से लौटे 70 श्रमिकरुद्रप्रयाग। केदारनाथ में कड़ाके की सर्दी के बीच पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे लोक निर्माण विभाग के सभी 70 श्रमिक लौट गए हैं।

साभार: (नई दुनिया)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More