जब रामायण देखने के लिए टीवी खोल कर बैठ गए जावड़ेकर

0

नई दिल्ली: लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे।

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : Four More Shots Please: लीजा को लगा था कि बानी काफी शर्मीली हैं

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है। लॉक डाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए ‘रामायण’ के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे से दस बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा।

बता दें कि प्रसार भारती नें रामायण के बाद महाभारत के भी फिर से प्रसारण की व्यवस्था की है। हर शनिवार को डीडी भारती पर दोपहर 1 बजे और शाम 7.00 बजे ‘महाभारत’ के रोज 2 एपिसोड दिखाए जायेंगे।

यह भी पढ़ें : बिकिनी में सनबाथ का लुफ्त उठा रहीं टाइगर की बहन कृष्णा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More