हरदोई: सिपाही की राइफल से चली गोली, गार्ड की मौत

0

हरदोई के पिहानी क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब इलाके के लोगों को गोली के चलने की आवाज सुनाई पड़ी। गोली के चलने की आवाज और कहीं से नहीं बल्कि जिले के पिहानी थाने से आई थी। पिहानी थाने में एक सिपाही की रायफल से मैगजीन लोड करते समय गोली चल गई, जो सामने खड़े एक गॉर्ड को  जा लगी। जिससे मौके पर ही  गॉर्ड की  मौत हो गई।
घटना से इलाके में मचा हड़कम्प
हरदोई के पिहानी थाने पर इस घटना के होने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। अचानक इस तरह घटना से थाने में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ हरियावां ममता कुरील और एसपी विपिन मिश्रा पहुंचे।
https://youtu.be/cb6PylTh9H8
Also read : यूपी में भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक पर फेंकी ‘स्याही’
अचानक हुई इस घटना में मरने वाले का नाम रामू बताया जा रहा है। रामू छतैया गांव के थाने में गॉर्ड हैं। जानकारी के अनुसार, रामू मंगलवार की शाम करीब 6 बजे थाने में कार्यालय के सामने खड़ा हुआ था।
रायफल को लोड करते समय चली गोली
उसी समय पास ही खड़े सिपाही ब्रजेश कुमार सोनी अपनी रायफल को लोड कर रहा था। तभी अचानक उसकी रायफल से गोली चल गई, जो सीधे जाकर रामू की कनपटी में लग गई। गोली के लगने से रामू जमीन पर गिर गया और कुछ समय बाद तड़पते हुए उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Also read : कर्जमाफी की लिस्ट में नहीं मिला नाम तो रुक गई दिल की धड़कनें
इस घटना के होने से रायफल लोड करने वाली सिपाही मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस जांच में जुटी है कि गोली कैसे चली, क्योंकि इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More