अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने दुनिया से मान्यता देने की मांग, कहा- किसी को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

0

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। मंगलवार को काबुल से तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसमें तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दुनिया भर में उठ रहे सवालों का जवाब दिया। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदायों की चिंताओं पर बात की।

तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसे मान्यता देने की मांग कर रहा है। साथ ही साथ अफगानिस्तान में मौजूद दूतावासों को भी नुकसान नहीं पहुंचाने का वादा किया गया है।

तालिबान ने दुनिया से क्या वादे किए-

अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ साजिश रचने, हमला करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

किसी भी अंतरराष्ट्रीय दूतावास या संस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उनको तालिबान द्वारा ही सुरक्षा दी जाएगी।

अफगानिस्तान में कोई किसी को किडनैप नहीं कर सकेगा। कोई किसी की जान नहीं ले सकेगा। सुरक्षा को लगातार बढ़ाएंगे।

तालिबान ने वादा किया कि उनके राज में देश की अर्थव्यवस्था और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

तालिबान की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाने की है। इसके बाद लोग शांति से रह सकेंगे।

अफगानिस्तान में रह रहे लोगों को तालिबान ने भरोसा दिया, ‘कोई आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’

यह भी पढ़ें: 15 से अधिक उम्र की लड़कियों की तालिबान नेताओं ने मांगी थी लिस्ट, अब क्या होगा?

यह भी पढ़ें: तालिबान जैसा बर्ताव कर रहे हैं RSS कार्यकर्ता : सीपीएम नेता

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More