सास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह

0

बिहार के पलामू में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास के कल निधन के बाद आज वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के समय आज मणिकर्णिका घाट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके विधायक पुत्र पंकज सिंह व नीरज सिंह भी थे।

विधायक पंकज सिंह व नीरज सिंह भी मौजूद रहे

राजनाथ सिंह सुबह ही पुत्रों के साथ अपनी सास समुद्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट पहुंचे। उनके बेटे विधायक पंकज सिंह व नीरज सिंह भी मौजूद रहे। पलामू में समुद्री देवी का रविवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।

Also Read :  आज बदल जाएगी कैबिनेट, निर्मल सिंह की जगह कविंदर गुप्ता होंगे डिप्टी CM

उनके निधन की सूचना मिलते ही मीरजापुर में सपरिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गृहमंत्री देर रात वाराणसी आ गए थे। अलसुबह गृहमंत्री मणिकर्णिका घाट पहुंचे और उनका अंतिम नमन किया।मुखाग्नि समुद्री देवी के बेटे दद्दन सिंह उर्फ अशोक सिंह ने दी। इस दौरान घाट पर मौजूद विश्राम गृह में राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।

वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था

इस दौरान धर्म अध्यात्म पर गृहमंत्री ने चर्चा करते हुए मणिकर्णिका को साधना का केंद्र बताया।गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए थे। मैदागिन से चौक जाने वाले मार्ग पर आमजनों के वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। आज मैदागिन से लेकर मणिकर्णिका घाट तक सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More