पहलू खान मामले पर बोलीं प्रियंका, कोर्ट का फैसला चौंकाने वाला

0

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहलू खान केस में कोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई। प्रियंका ने कहा कि इस मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।’

बता दें कि पहलू खान मामले में कुल 9 आरोपी थे। इनमें से 3 आरोपी नाबालिग थे। बुधवार को कोर्ट ने 6 आरोपियों को संदेह का लाभी देते हुए निर्दोष करार दिया।

सोनिया ने की गहलोत सरकार की तारीफ-

अशोक गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है।

इस संदर्भ में प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, ‘राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।’

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार : एक बार फिर उम्‍भा गांव जाएंगी प्रियंका गांधी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More