सोनभद्र नरसंहार : एक बार फिर उम्‍भा गांव जाएंगी प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात करने उम्भा गांव जाएंगी। 13 अगस्त को प्रियंका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का दौरा करेंगी और नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

सोनभद्र नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी सोनभद्र पहुंची थी और पीड़ितों से मुलाकात की थी। साथ ही मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी।

प्रियंका के निशाने पर योगी सरकार-

मालूम हो कि प्रियंका सोनभद्र मामले पर शुरुआत से ही राज्य की योगी सरकार को घेरती रही हैं। प्रियंका के मुआवजे के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोनभद्र पीड़ितों से मिले थे।

अब एक बार फिर जब प्रियंका सोनभद्र जाने वाली है तो इससे तो यह साफ हो जाता है कि वह इस मामले को आसान से ठंडा नहीं होने देंगी।

क्या है सोनभद्र नरसंहार-

17 जुलाई 2019 सोनभद्र के घोरावल तहसील के उम्भा गांव में रहने वाले लोगों के लिए ये दिन भयावह था। अचानक से गांव में गोलियां तड़तड़ाई और इस दौरान करीब 28 लोग घायल हो गये और दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

32 ट्रैक्टरों पर सवार होकर 300 लोग गांव में घुसे और लाशें बिछा दीं। इस खूनी संघर्ष ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। किसी के हाथ में गोली लगी तो किसी के पैर में, किसी का सिर फूटा तो किसी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार : MLA ने पहले ही योगी सरकार को किया था अलर्ट, लेकिन…

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार का खौफनाक ​वीडियो, गोलियों की आवाज और चीखते-पुकारते भागते दिखे लोग

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More