लापरवाह कर्मचारियों पर मोदी सख्त, 312 को किया जबरन रिटायर

0

नरेंद्र मोदी सरकार ने 312 केंद्रीय कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने को लेकर जबरन रिटायर कर दिया है। इसमें कई सीनियर अधिकारी और ज्वाइंट सेक्ट्रेरी अधिकारी भी शामिल हैं।

सरकार ने ग्रुप बी के 187 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। ग्रुप ए के 125 अफसरों को जबरन रिटायर किया है।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई सार्वजनिक हित को देखते हुए सत्यनिष्ठा की कमी और लापरवाही दिखाने के चलते की गई है।

जुलाई 2014 से मई 2019 तक हुए इस रिव्यू में ग्रुप ए के कुल 36000 और ग्रुप बी के 82000 अफसरों कों आंका गया। इसमें से ग्रुप ए के 125 अफसरों और ग्रुप बी के 187 कर्मचारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में रही।

यूपी सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति-

बता दें कि इससे पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल करते हुए 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया था। वहीं 400 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बृहद दंड दिया गया था।

यह भी पढ़ें: काली कमाई करने वाले सैकड़ों अफसरों पर गाज, जाएंगे जेल

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की समय 6 महीने बढ़ा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More