#MizoramElections2018 : MNF में जश्न का माहौल

0

मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। स्थिति साफ हो गई है कि MNF जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बना रही है। MNF 27 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 09 सीटों पर ही आगे चल रही है। MNF बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गई है।

मिजोरम में मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नैशनल फ्रंट है

वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है। 2008 से यहां कांग्रेस के पी. ललथनहवला मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। पिछले 30 साल में मिजोरम में दो ही मुख्यमंत्री हुए हैं। यहां हम आपको चुनाव परिणाम के हर अपडेट देते रहेंगे।मिजोरम में MNF कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है मिजोरम में मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नैशनल फ्रंट है।

नैशनल फ्रंट के लीटर पु. जोरमथंगा की सरकार थी

मिजो नैशनल फ्रंट के 40 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी के 39 और नैशनल पीपल्स पार्टी के 9 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुए हैं। मिजोरम में 1998 से 2008 तक नैशनल फ्रंट के लीटर पु. जोरमथंगा की सरकार थी। 1987 में विधायक चुन कर आए जोरम थंगा पहली बार ही राज्य में शिक्षा एवं वित्त मंत्री बने थे।

Also Read :  #RajasthanElections2018 : रुझानों में तो अबकी बार कांग्रेस सरकार!

राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी है। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशी मैदान में हैं। अभी मिजोरम में कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। 2013 के चुनाव में मिजो पीपल्स पार्टी को मात्र 5 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी।

कांग्रेस को 14 से 18 और अन्य के हिस्से में 0-3 सीटें जा सकती हैं

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत से 4 सीट दूर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं नजर आया। मिजोरम पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार मिजोरम नैशनल फ्रंट को राज्य में 16 से 20, कांग्रेस को 14 से 18 और अन्य के हिस्से में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More