कुत्तों की पूजा कर यहां मनाई जाती है अनोखी दिवाली, जमकर दी जाती है दावत… जानिए इसके पीछे की वजह

0

हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन को लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर अपने लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

दिवाली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है और कई देशों में तो दिवाली मनाने का अंदाज एकदम अलग है।

नेपाल में इस तरह मनाई जाती है दिवाली-

kukur tihar

ऐसा ही एक देश नेपाल है जोकि भारत का पड़ोसी भी है। नेपाल में हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है और यहां दिवाली को एक खास अंदाज में मनाने का चलन है।

दिवाली पर नेपाल में देवी-देवताओं के अलावा जानवरों की पूजा की भी मान्यता है और इस दिन लोग विशेष रूप से कुत्तों को पूजते हैं।

इस दिन कुत्तों को माला पहनाकर और सजा-धजा कर उनकी पूजा की जाती है। इसके अलावा उन्हें खाने के लिए पसंदीदा पकवान भी परोसे जाते हैं।

क्या है मान्यता ?-

kukur tihar

लंका पर विजय हासिल कर 14 साल बाद श्री राम अयोध्या वापस लौटे थे। इसी उपलक्ष्य में ही दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

भारत से सटे नेपाल में भी भगवान राम की अयोध्या वापसी का जश्न मनाया गया। नेपाल में दिवाली को तिहार कहा जाता है।

इस दिन को कुकुर तिहार के रूप में मनाने की मान्यता है। कुकर यानी कुत्तों की पूजा का चलन ऐसे ही शुरू हुआ था।

अच्छे से होती है कुत्ते की पूजा-

kukur tihar

इस दिन कुत्तों की पूरी खातिर की जाती है और माला पहनाने के साथ गुलाल लगाकर उनका सम्मान किया जाता है।

यही नहीं कुत्तों को पसंद आने वाले व्यंजन जैसे दूध, फल, ब्रेड, अंडा खिलाकर उन्हें दावत भी दी जाती है।

क्यों होती है कुत्तों की पूजा?-

kukur tihar

कुत्तों की यम देव का मैसेंजर माना जाता है और महाभारत काल में भी युधिष्ठिर के साथ कुत्ते ने स्वर्ग लोक की यात्रा की थी।

नेपाल में मान्यता है कि कुत्ता पूरे जीवनभर वफादारी के साथ इंसान की रक्षा करते हैं और मरने के बाद भी वह अपने मालिक का ख्याल रखते हैं।

यही वजह है कि कुकुर तिहार के दिन उनको सम्मानित किया जाता है। सिर्फ कुत्ते ही नहीं दिवाली के मौके पर यहां गाय, बैल और कौओं की भी पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस से तुलसी विवाह तक, दीपावली से छठ पूजा तक; देखें नवंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्यों फोड़ते हैं दही हांडी, क्या है धार्मिक मान्यता ?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More