धनतेरस से तुलसी विवाह तक, दीपावली से छठ पूजा तक; देखें नवंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

0

नवंबर महीना शुरुआत हो चुकी है। यह महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद खास है क्योंकि इस बार नवंबर की शुरुआत से ही त्योहारों का सिलसिला शुरू होगा और महीने के अंत तक चलता रहेगा।

2021 में नवंबर में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन, भाईदूज और छठपूजा समेत कई बड़े और खास त्योहार आने वाले है जो कि बड़ी धूमधाम से मनाए जाएंगे। आज हम यहां नवंबर 2021 में सभी व्रत व त्योहारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट-

01 नवंबर 2021- रंभा या रमा एकादशी: इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी का पूजन किया जाता है।

02 नवंबर 2021- प्रदोष व्रत, धनतेरस: इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन घर में कोई नई वस्तु खरीदना शुभ होता है।

03 नवंबर 2021- नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली: नरक चतुर्थी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है और इस दिन हनुमान जयंती भी है।

04 नवंबर 2021- दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या: इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

05 नवंबर 2021- अन्नकूट, गोवर्धनपूजा: गोवर्धनपूजा के दिन अन्नकूट का भोग लगाया जाता है और घरों में गोबर से गोवर्धन भगवान का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा होती है।

06 नवंबर 2021- यम द्वितीया, भाई दूज: बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

08 नवंबर 2021- विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ: इस दिन गणपति भगवान का पूजन किया जाता है। इसी दिन से छट पूजा व्रत से पहले खरना भी होता है।

10 नवंबर 2021- छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत: छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य भगवान की उपासना की जाती है।

12 नवंबर 2021 – आंवला नवमी: मान्यता है कि इस दिन आंवले की वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति होती है।

15 नवंबर 2021- देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह: कहा जाता है कि चार महीने की निंद्रा के बाद भगवावन विष्णु देवउठनी एकादशी के दिना जागते हैं।

16 नवंबर 2021- प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त: इस दिन भगवान और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

19 नवंबर 2021- स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा: इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है।

23 नवंबर 2021- संकष्टी चतुर्थी: इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है।

30 नवंबर 2021- उत्पन्ना एकादशी: इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर क्यों किए जाते हैं छलनी से चांद के दर्शन ? जानिये तिथि, शुभ मुर्हूत और चंद्रोदय का सही समय

यह भी पढ़ें: कल से कार्तिक मास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, जानें सबसे पवित्र हिंदू महीने का महत्व

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More