विकास दुबे का दुश्मन अब भी लापता, पुलिस कर रही उसके लौटने का इंतजार

0

कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और पारिवारिक बहनोई राहुल तिवारी के बीच ग्राम पंचायत की 6 बीघा जमीन के विवाद के चलते बिकरू गांव में इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना देखने के मिली जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

इस घटना के बाद गैंगस्टर विकास दुबे की शिकायत करने वाला राहुल तिवारी परिवार समेत लापता है। पुलिस को भी उसके लौटने का इंतजार है।

ये है छह बीघा जमीन का मामला-

जादेपुर गांव निवासी राहुल तिवारी मोहनी निवादा में ससुराल की छह बीघा जमीन बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहा था। इस पर उसे 27 जून को पीटा गया था।

राहुल ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी तो केस की धाराओं को लेकर शहीद बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा व जेल भेजे गए चौबेपुर एसओ विनय तिवारी के बीच तकरार बढ़ गई थी।

विनय तिवारी राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करना चाहते थे। 2 जुलाई को सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। राहुल की एफआईआर के बाद ही पुलिस विकास दुबे के घर दबिश देने गई थी।

बिकरू कांड के बाद से गायब है राहुल-

बिकरू कांड के बाद राहुल तिवारी अपनी पत्नी बच्चों को लेकर कहीं चला गया। फोन भी बंद कर लिया और आज तक नहीं खोला। पुलिस को उसकी तलाश है। केस की विवेचना में उसके बयान दर्ज होने हैं। उसके लापता होने से विवेचना आगे नहीं बढ़ पा रही है।

मारा गया विकास दुबे-

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वह विकासे दुबे को गाड़ी में लेकर यूपी आ रही थी।

उस वक्त कानपुर के पास एक दुर्घटना गाड़ी पलट गई, जिसके बाद विकास दुबे ने एक पुलिस अधिकारी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों की मौत से दुखी था विकास दुबे, मरने से पहले खोला राज…

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर को दो और करीबी गिरफ्तार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More