विकास दुबे एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर को दो और करीबी गिरफ्तार

0

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों में से एक अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के इस गुर्गे और उसके ड्राइवर को ठाणे में आतंकवाद रोधी दस्ते ने धर दबोचा है।

एटीएस की जुहू (मुंबई) यूनिट ने यह गिरफ्तारी की। एक अधिकारी ने बताया, एटीएस इंस्पेक्टर दया नायक को शनिवार को खुफिया जानकारी मिली कि ये दोनों मुंबई या ठाणे में छिपने के लिए जगह तलाश रहे हैं। तब इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

जानकारी के अनुसार, गुड्डन (46) और उसका ड्राइवर सुशील कुमार उर्फ सोनू सुरेश तिवारी (30) जाल में फंसकर ठाणे के व्यस्त कोलशेट रोड पर एक स्थान पर पहुंच गए। तभी वहां उनका इंतजार कर रही एटीएस की जुहू टीम ने उन्हें दबोच लिया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गुड्डन त्रिवेदी, विकास दुबे के साथ कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है, जिसमें 2001 में उत्तर प्रदेश के मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या का मामला भी शामिल है। इस मामले के लिए उप्र सरकार ने इनाम की घोषणा भी की थी।

तीन जुलाई की घटना के बाद से फरार थे गुड्डन और तिवारी-

vikas dubey 1

गुड्डन और तिवारी कानपुर के बिकरू गांव में हुई तीन जुलाई की घटना के बाद से फरार थे। बिकरू गांव में विकास दुबे और उसकी टीम ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी।

बाद में विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से पकड़ा गया। कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में भागने के प्रयास में विकास पर यूपी पुलिस ने गोली चलाई और वह मारा गया।

पुलिस तीन जुलाई के बाद से ही उसके पूरे गिरोह की तलाश में जुटी थी। विकास दुबे के एनकाउंटर के 24 घंटे बाद उसके साथी गुड्डन और ड्राइवर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जल्द ही यहां औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इन दोनों को उत्तर प्रदेश ले जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर पर शहीद SI के पिता ने जताया संतोष, कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: विकास दुबे का दुश्मन राहुल तिवारी… शूटआउट के बाद से लापता… जानें क्या है कनेक्शन?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More