गांधी जयंती पर ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी भी भड़के

ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है।

0

ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर ट्विटर पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड करवा रहे हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ के ट्रेंड होने पर नाराजगी जाहिर की है। बता दें नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सांसद वरुण गांधी:

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कराने वाले देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं।

पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘ट्विटर कैसे एक गोडसे जैसे आतंकवादी को देश में राष्ट्रपिता और महान राजनेता-पूर्व प्रधानमंत्री से ऊपर ट्रेंड करने दे रहा है? यह पूरे देश का अपमान है।’

गांधी जयंती:

हर साल देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इस साल 152वीं जयंती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे के समर्थन में ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड की आलोचना भी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक ही युवक को दिल दे बैठीं तीन सगी बहनें, घर से एक साथ हुए फरार

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More