डिंपल यादव और मायावती के जश्न में डूबी सपा और बसपा

birthday

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का 63वां और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज से सपा की सांसद डिंपल यादव का 41वां जन्मदिन एक ही दिन 15 जनवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bso8QeynSPC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अभी हाल ही में हुए सपा-बसपा के यूपी में गठबंधन के बाद जन्मदिन को खास बनाने के लिए सपा और बसपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। कानपुर में मायावती के जन्मदिवस पर 63 किलो का केक काटा गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में कार्ड बांट कर शहरवासियों को आमंत्रित किया था।

https://www.instagram.com/p/BsijgkOn62Y/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सपा जिलाध्यक्ष मोईन खान के मुताबिक, डिम्पल यादव और बहन जी के जन्म दिन को हम एकजुटता के प्रतीक के रूम में मनाया गया। डिम्पल यादव के जन्मदिन के मौके पर हमने समाज में अच्छा काम करने वाली महिलाओ को सम्मानित भी किया साथ ही स्वस्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।

Also Read :  #कुंभ मेला : स्मृति ईरानी ने भी लगाई आस्था की डुबकी

बसपा कार्यकर्ताओं ने कल्यानपुर में मैनावती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लखनऊ कानपुर मंडल जोन इंचार्ज नरेन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि थे। बसपा महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बहनजी का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।

https://www.instagram.com/p/BpFILobgjQ2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

63 किलो का केक काटा गया। हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर और गांव-गांव जाकर पर्चे बांटकर लोगों जन्मदिन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। हमारा संकल्प है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बहन जी को जिताकर प्रधानमन्त्री की कुर्सी तक पहुचाएं। सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सुनहरा मौका आया है, जब सांसद डिम्पल यादव और बहनजी का जन्मदिन एक साथ मनाया जा रहा है। हम लोग इस अवसर को बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इससे समाज में एक अच्छा सन्देश जाएगा। प्रदेश की जनता भी इस गठबंधन की मजबूती को देखना चाहती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)