Covid-19 से हुआ अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्मा कांचीबोटला का निधन

अमेरिका में Covid-19 से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे

0

अमेरिका में कोरोना वायरस Covid-19 का कोहराम जारी है। अकेले अमेरिका में कोरोना ने अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर दुनियाभर में Covid-19 संक्रमितों की संख्या 14 लाख को पार हो गयी है, तो 80,910 लोगों की मौत हो चुकी है।

Covid-19 से जुड़ी खबर कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे

इस बीच कोरोना वायरस Covid-19 की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान Covid-19 संक्रमित हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर दुख जताया है।

भारतीय पत्रकार के निधन से गहरा दुख हुआ—मोदी

उन्होंने ट्वीट किया है कि, भारतीय पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम और भारत और अमरीका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।

फ्रांस में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 10,328

उधर दुनिया भर में Covid-19 की चपेट में आने से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी Covid-19 से मरने वालों की संख्या 10,328 हो गयी है। स्पेन में 13,897 लोगों की इस बिमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127 हो गया है।

चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया

इधर, Covid-19 महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें: जानें, अर्जुन कब करेंगे शादी

यह भी पढ़ें: 11 साल बड़ी मलाइका संग रिश्ते को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More