CAA पर UP में उपद्रव के बाद एक्शन, 10 हजार पर FIR, वसूली नोटिस जारी
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारियां चल रही है।
यूपी में आगजनी और हिंसा करने वाले करीब 10 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को वसूली नोटिस भी जारी किया गया है।
लखनऊ में उपद्रवियों पर एक्शन-
लखनऊ में हुई हिंसा के मामले में अब तक 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की जारी है।
प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूपी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर वसूली नोटिस भेज रही है। जुर्माना नहीं चुकाने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक हिंसा करने वाले कई उपद्रवी लखनऊ छोड़कर भाग गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल से इन उपद्रवियों को बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें: CAA पर देशभर में बवाल, हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत
यह भी पढ़ें: CAA के खिलाफ RJD के बंद से थमा बिहार, ट्रेनें रोकीं, तोड़फोड़