CAA के खिलाफ RJD के बंद से थमा बिहार, ट्रेनें रोकीं, तोड़फोड़

0

नए नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, असम के बाद अब बिहार में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ शनिवार को बंद बुलाया है।

सीएए व एनआरसी का विरोध जताते हुए आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ट्रेनें भी रोकीं। इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तोड़फोड़ और आगजनी-

आरजेडी के बुलाए बंद के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की है। सुबह से ही आरजेडी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और ट्रेनों को रोका जा रहा है।

बंद का पटना, दरभंगा, हाजीपुर समेत कई शहरों में असर देखा जा सकता है। आरजेडी कार्यकार्ता नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

भागलपुर में दुकानें बंद-

विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बीच पुलिस के जवान सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। आरजेडी कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद करा रहे हैं।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बंद शांतिपूर्ण होगा लेकिन इसके बावजूद बंद समर्थकों ने तोड़फोड़ कर रहे हैं।

दरभंगा में शर्टलेस प्रदर्शन-

दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ता भीषण ठंड के बावजूद शर्टलेस प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर टायर जलाया और कानून के खिलाफ नारेबाजी की।

इन लोगों ने अपने हाथों में पोस्टर लिया हुआ था जिस पर लिखा था ‘नीतीश कुमार, तौबा, तौबा, तौब…।’ कार्यकर्ताओं ने ‘हिटलरशाही नहीं चलेगी’ के भी नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: NRC पर बीजेपी के साथ नहीं नीतीश कुमार!

यह भी पढ़ें: CAA पर देशभर में बवाल, हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More