CAA से बिगड़े माहौल को शांत करने के लिए धर्म नगरी में महायज्ञ

0

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश में बिगड़े हुए माहौल को शांत करने के लिए धर्म नगरी वाराणसी में महायज्ञ का आयोजन करने के साथ ही शांति पाठ किया जा रहा है।

खास बात ये है कि पाठ और यज्ञ करने वाले पुरुष नहीं बल्कि बटुक युवतियां हैं जो इस कड़ाके के ठंड में सुबह से ही देश में शांतिपाठ के जरिये शांति की अपील कर रही हैं। सूर्य उदय के साथ ही शांति पाठ व महायज्ञ का आयोजन किया गया।

मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुति दे रही ये बालिकाएं संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश में बिगड़े हुए हालात के लिए शांतिपाठ कर रही हैं। इसके अलावा इन्होंने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के जरिये उनके सद्बुद्धि की कामना की जो इस बिल के नाम पर सियासत कर रही हैं।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अनुसार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक यहां आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के सदस्यों, जिन्हें वहां धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो, को यहां अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा और भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जामिया में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई: 10 गिरफ्तार, कोई छात्र नहीं

यह भी पढ़ें: क्या कांग्रेस पाकिस्तान के लोगों को नागरिकता देगी?: पीएम मोदी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More