बिहार में बीजेपी का संकल्प : 19 लाख नौकरियां और 30 लाख पक्के मकान

0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा किया है।

भाजपा की ओर से जारी घोषणा पत्र में 5 सूत्र, 1 लक्ष्य, 11 संकल्प का वादा किया गया है। वहीं पार्टी ने सरकार आने पर पूरे बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन लगवाने और 19 लाख नौकरी देने का वादा किया है।

बिहार के संकल्प पत्र में क्या वादे हैं…

1. पूरे बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन।
2. तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना।
3. एक साल में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4. नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5. एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6. एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी। 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7. धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8. 30 लाख पक्के मकान देने का वादा।
9. 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10. मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
11. किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार : RJD के 10 लाख नौकरियां के वादे से आकर्षित हुई जनता, रैलियों में उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें: बिहार : तेजस्वी-चिराग में नजदीकी के संकेत, बढ़ेंगी नीतीश की मुश्किलें ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More