भाजपा सांसद : देश के लिए खतरा हैं ईसाई मिशनरियां

0

भाजपा के बलिया से सांसद भरत सिंह ने ईसाई मिशनरियों के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मिशनरियों को देश के लिए खतरा बताया है। कहा है कि सोनिया गांधी और उनकी पार्टी ईसाई मिशनरियों के निर्देशन में काम कर रही है।सांसद ने कहा-ईसाई मिशनरीज कांग्रेस को नियंत्रित कर रही है।

सभी का संचालन ईसाई मिशनरियों की ओर से होता है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरियों के निर्देशन में काम कर रही हैं। देश की एकता के लिए ये मिशनरियां खतरा हैं। सांसद ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत में कही।सिंह ने कहा कि देश भर में जितने महंगे स्कूल हैं, सभी का संचालन ईसाई मिशनरियों की ओर से होता है। भारत का पैसा विदेशों में भेजा जा रहा है। देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

Also Read :  कपिल सिब्बल: पद से न हटे CJI दीपक मिश्रा तो उनकी कोर्ट में नहीं जाऊंगा

जब पत्रकारों ने सवाल किया कि जब ईसाई मिशनरियां और उनके स्कूल देश के लिए खतरा हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती, इस पर सांसद ने कहा कि वह और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा करती है।उन्होंने कहा कि इसके जवाब में आरएसएस की ओर से शिशु मंदिरों की स्थापना की जा रही है।भरत सिंह ने यह भी आरोप लगााय कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में ईसाई धर्मांतरण के कारण लोकतंत्र कमजोर हो गया है।

मूर्तियां तोड़े जाने के पीछे ईसाई मिशनरियों का हाथ बताया

उन्होंने कहा कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में ईसाई मिशनरियों का दखल लगातार बढ़ा है। मिशनरियों के झांसे में आकर लोग तेजी से ईसाई धर्म ग्रहण कर रहे हैं।इससे देश के लिए खतरा पैदा हुआ है। बलिया सांसद ने भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां तोड़े जाने के पीछे ईसाई मिशनरियों का हाथ बताया। जज लोया मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सांसद ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में तनिक भी विश्वास नहीं करती।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More