B’Day Special : विराट के जन्मदिन पर अनुष्का ने दी खास बधाई

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के 30वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी अनुष्का (Anushka ) शर्मा ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है। अनुष्का ने विराट के साथ खींची गई दो फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के साथ उन्होंने लिखा है, ‘भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।’ दोनों फोटोज में विराट-अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटोज कहां की हैं यह फिलहाल साफ नहीं है।

 आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे

शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे।

अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।

अनुष्का और विराट दिवाली के दिन मुंबई पहुंच जाएंगे

विराट कोहली को उत्तराखंड की वादियां काफी पसंद हैं और उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में वहां आध्यात्मिक शांति मिलने की भी बात कही थी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के बाद अनुष्का और विराट दिवाली के दिन मुंबई पहुंच जाएंगे।

इससे पहले अनुष्का विराट ने करवाचौथ की तस्वीरें भी पोस्ट की थी। फोटोज के साथ दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की थी।

इस वक्त अनुष्का अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उन्होंने शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम किया है। वहीं विराट कोहली के सामने ऑस्ट्रेलिया का मुश्किल दौरा और फिर वर्ल्ड कप है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More