तीसरे चरण में 116 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, हुए इतने प्रतिशत मतदान

0

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों के लिये शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस चरण में 18 करोड़ 85 लाख से ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1640 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

इतने प्रतिशत पड़े मतदान-

तीसरे चरण पर शाम 5 बजे तक कुल 61.31 प्रतिशत मतदान हुआ। असम में 74.05%, बिहार 54.95%, छत्तीसगढ़ 64.03%, दादरा नागर हवेली में 71.43%, दमन दीव 65.34%, गोवा में 70.96%, गुजरात में 58.81%, जम्मू—कश्मीर में 12.46%, कर्नाटक में 60.87%, केरल में 68.62%, महाराष्ट्र में 55.05%, ओडिशा में 57.84%, त्रिपुरा में 71.13%, उत्तर प्रदेश में 56.36% और पश्चिम बंगाल में 78.94% मतदान हुआ।

 

इन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में हुए मतदान-

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20 गोवा की सभी 2 व दादरा नागर हवेली तथा दमन दीव की 1-1 सीटों पर वोट डाले गए।

इनके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल की 5, बिहार की 5, असम की 4, जम्मू-कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 सीटों के लिए मतदान हुआ।

इन दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद-

तीसरे चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद होगी उनमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, मल्लिकार्जुन खड़गे, आजम खान, जया प्रदा, वरुण गांधी, शिवपाल सिंह यादव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : मतदान अधिकारी की पिटाई, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें: महापर्व का तीसरा चरण : इन दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More