नीतीश कुमार चुने गए JDU के नए अध्यक्ष

0

नई दिल्ली। 10 साल तक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के बाद शरद यादव की जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। शरद यादव ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए कि चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन नहीं किया जिसके बाद नीतीश कुमार को सर्वसम्मती से पार्टी अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

आपको बता दें कि शरद यादव इस पद पर साल 2006 से थे। उन्हें पार्टी के संविधान में संशोधन के बाद तीसरी बार 2013 में पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले जेडीयू में अध्यक्ष का कार्यकाल अधिकतम दो ही बार का होता था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More