योगी मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक, रवींद्र जायसवाल-अनिल राजभर को मिला ये पद

0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को राजधानी लखनऊ के राजभवन में पूरा हो गया है। योगी कैबिनेट में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

कैबिनेट में चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में खास बात यह है कि इसमें 18 न‌ए चेहरे शमिल किये गए हैं।

चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्ज दिया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

योगी मंत्रीमंडल में वाराणसी ने मारी बाजी-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लंबे समय से सक्रिय रहे भाजपा विधायकों को मंत्रिमंडल विस्‍तार में नई जिम्‍मेदारियां दी गई हैं। अब योगी मंत्रीमंडल में वाराणसी से आने वाले मंत्रियों की संख्या तीन हो गई है।

इसमें शहर उत्तरी से दो बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे अनिल राजभर को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शिवपुर क्षेत्र से विधायक अनिल राजभर अब तक सैनिक कल्याण, खाद्य, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, प्रांतीय रक्षक दल के मंत्री थे। इसके अलावा वह विकलांग और पिछड़ा वर्ग का विभाग भी देख रहे थे।

इसके अलावा डा. नीलकंठ तिवारी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई है। शहर दक्षिणी से विधायक डॉ. तिवारी अभी तक विधि न्याय, युवा कल्याण, खेल एवं सूचना राज्य मंत्री थे।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का इस्तीफा

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार : ये हैं योगी टीम के नए चेहरे

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More