आगरा में  फिर निकला गैस सिलेंडर से पानी, गैस की जगह 2-3 लीटर निकल रहा पानी

0

देश में रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने लोगों को पहले से ही परेशान कर रखा है। ऐसे में सोशल मीडिया एक वीडियो  काफी प्रसारित हो रहा है, जिसपर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। इस वीडियो में गैस सिलेंडर से 3 लीटर तक पानी निकलते दिखाई दे रहा है।

गैस सिलेंडर से निकला 3 ली. पानी

बताया जा रहा है ये वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। यहां ग्रामीणों ने जब गैस एजेंसी से पहुंचे गैस सिलेंडर से  पानी निकलते देखा तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सिलेंडर से गैस की जगह 2 से 3 लीटर तक पानी निकल रहा था।

SP इंडेन गैस एजेंसी से आया था सिलेंडर

बता दें, पिनाहट थाना क्षेत्र के छदामीपुरा में एसपी इंडेन गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर आया था। सिलेंडर से गैस की जगह 3 लीटर तक  पानी निकला। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल गैस सिलेंडर से पानी निकलने की शिकायत की।  लोगों ने इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। महंगाई में गैस सिलेंडर के ऊंचे दाम पहले से ही है, ऐसे में 3 किलो गैस की जगह 3 लीटर पानी भरा होने से लोगों ने अपना आपा ही खो दिया।

आगरा में पहले भी आए हैं मामले

गौरतलब है कि गैस सिलेंडर से पानी निकलने की घटना पहली नही है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं आगरा जिले से आ चुकी हैं। आगरा जिले में ही साल 2018 में भी ऐसे कई मामले सामने आए थे। जहां कुकिंग गैस सिलेंडरों में पानी निकलने की शिकायतें मिली थी। एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर गैस सिलेंडरों में पानी भरने का खेल का खुलासा भी किया ता। यहां कुकिंग गैस सिलेंडरों से कुछ किलोग्राम गैस निकालकर इसमें पाइप के सहारे पानी भर दिया जाता था। दुकान के बाहर खड़े लोडिंग टैंपों में भी 34 सिलेंडर भरे पाए गए थे। ये सभी सिलेंडर भारत गैस एजेंसी के बताए गए थे।

चक्की में भरा जाता था सिलेंडर में पानी

बता दें, एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में सिंथेटिक सॉस बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा  मारा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस को यहां गैस सिलेंडर में पानी भरने की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री के बाहर ही एक आटा चक्की लगी थी। जबकि इसके अंदर कुकिंग गैस सिलेंडर से गैस निकालकर पानी भरने का काम किया जा रहा था। छापेमारी में तब दुकान में पुलिस को 27 सिलेंडर मिले थे। इसमें 13 कामर्शियल और 14 कुकिंग गैस सिलेंडर थे। यहां मोटर में टोटी की पाइप फिट कर सिलेंडरों में पानी भरा जाता था। पुलिस ने यहां से रामपाल निवासी प्रकाश नगर को आरोपी मानते हुए पकड़ा था।

 

Also Read : आज Emergency को पूरे हुए 48 साल, बीजेपी मना रही काला दिवस

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More