आज Emergency को पूरे हुए 48 साल, बीजेपी मना रही काला दिवस

0

साल 1975, 25 जून का दिन… जब देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। उस दिन को देश ने काला दिवस के रूप में मनाया। आज काला दिवस यानी आपातकाल को 48 साल पूरे हो चुके हैं। आपातकाल लागू होने पर देश में दशा और दिशा दोनों ही बदल गई थी। उस समय पंजाब के अमृतसर से गूंजी चीत्कारें जब पूरे देश में त्राहिमाम करने लगी थीं, तो आपातकाल की घोषणा की गई थी। देश में 21 महीने तक आपातकाल लगा दिया गया था। इस दौरान लोगों को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। आज भी 25 जून को काले दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं।

21 महीने तक बंद था देश

25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल लगाया दिया था। यह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। इस दिन को काले दिन के रूप में याद किया जाता है। देश में 21 महीने तक आपातकाल लगने से लोग भुखमरी के लिए आमदा हो गए थे।  पूरे देश में 21 महीने तक खाना-पीना मुश्किल हो गया था। घरों में बंद लोग बंदी की तरह सांसे ले रहे थे।

इंदिरा गांधी के फैसले की हुई थी आलोचना

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल लागू करने का ऐलान कर दिया गया था। इसके लागू होते ही इंदिरा गांधी के इस फैसले पर खूब विवाद हुआ था। यहीं नहीं आपातकाल के बाद देश में कई बदलाव किए गए थे। इन बदलावों ने ना सिर्फ कानून को बदला बल्कि लोगों के मौलिक अधिकारों का भी हनन कर दिया था।

आपातकाल के बाद क्या-क्या हुआ था…

  1. आपातकाल के बाद सबसे पहले प्रेस पर सेंसरशिप लागू किया गया था।
  2. उसके बाद देशभर में नसबंदी कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।
  3. नागरिकों के सभी मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था।
  4. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को जेल में डाला जा रहा था।
  5. सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हंगामा होने लगा था।

आज काला दिवस मना रही बीजेपी 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आज ‘काला दिवस’ मना रही है। आज बीजेपी पूरे देश में सभी जिलों और लोकसभा क्षेत्रों में बड़े सम्मेलन कर रही है। इन सभी सम्मेलन में आपातकाल के पीड़ितों की आपबीती सुनाई जाएगी। बीजेपी सम्मेलन में आपातकाल में प्रताड़ित लोगों के बारे में बात करेगी। इसके साथ ही बीजेपी पीड़ितों को क्रांतिकारी के रूप में सम्मानित भी करेगी।

सीएम  योगी हुतात्माओं को किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को तानाशाही का उदाहरण बताया। उन्होंने उन लोगों की प्रशंसा की, जिन्होंने हमेशा तानाशाही का विरोध किया।

‘आपातकाल’ को लेकर यूपी के सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘तानाशाही का विरोध करने वालों को नमन है। ऐसी समस्त हुतात्माओं को नमन है।’

अमित शाह ने कांग्रेस को कहा तानाशाह

आपातकाल को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काले दिन को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी को तानाशाह बताकर लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी बताया।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘आज ही के दिन 1975 में एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीन… लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए आपातकाल लगाया गया। कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक और कभी न मिटने वाला कलंक है। उस कठिन समय में अनेक यातनाएँ सहकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष किया। मैं उन सभी देशभक्तों को दिल से नमन करता हूँ।’

 

Also Read : पीएम मोदी के अमेरिकी मीडिया को दिए जवाब पर सियासत, भारत में क्या छिन गई अभिव्यक्ति की आज़ादी

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More