विराट और अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन आज, ब्लैक और रेड में दिखी ‘दमदार जोड़ी’

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन की पहली फोटो आ चुकी है। दिल्ली के होटल ताज में ग्रैंड रिसेप्शन किया जा रहा है। स्टेज पर विरुष्का यानी विराट-अनुष्का की जोड़ी काफी दमदार लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दोनों ही स्टार्स ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के कोट और शॉल में विराट तो वहीं रेल और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन की साड़ी में अनुष्का दिखाईं दे रही हैं। अनुष्का ने मांग में सिंदूर और गले में भारी ज्वैलरी पहनी हुई है। भारतीय परिधान में दिखने वाली जोड़ी विरुष्का की ड्रेस डिजाइन सभ्यसाची ने किया है।

Also Read: गुजरात: दंगे के आरोपी नवनिर्वाचित विधायक सहित 7 अन्य हुए गिरफ्तार

विराट और अनुष्का ने इटली में किया शादी

विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी। भारत लौटने के बाद दोनों ने प्रधानमंत्री को रिसेप्शन का न्यौता को दिया। गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन शुरू हो चुकी हैं। ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में रिसेप्शन हो रहा है। वेडिंग कार्ड के मुताबिक, रात 8.30 बजे रिसेप्शन हो चुका है। यहां पर विराट और अनुष्का के रिश्तेदार, दोस्त समेत कई बड़ी सेलिब्रिटी शरीख हैं।

Also Read: सेक्स के लिए आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की लड़कियों को गुलाम बनाकर रखता था ये बाबा

शादी के बाद अनुष्का-विराट होगे साउथ अफ्रीका रवाना

दिल्ली का ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में 500 से 1000 लोग आ सकते हैं। इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है। होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती है। रिसेप्शन के बाद मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं।

साभार: (NDTV इंडिया )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More