सेक्स के लिए आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की लड़कियों को गुलाम बनाकर रखता था ये बाबा

0

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तरी दिल्ली के रोहिणी विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और उसके संस्थापक वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पाया है कि इस विश्वविद्यालय में लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है और कई तरह के अनैतिक काम किए जाते हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि बाबा यहां बंधक बना कर रखी गईं लड़कियों से दुष्कर्म करता है।

 Also Read:  इतिहास के पन्नों में 21 दिसंबर

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमें एक स्थानीय महिला आरोप लगा रही है कि उसकी लड़की घर से आठ लाख रुपये लेकर भाग गई और इस आश्रम में चली आई। बतौर महिला जब उसने अपनी लड़की से मिलने की कोशिश की तो उसे महीं मिलने दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस आश्रम में नशाखुरानी गिरोह चलता है। उसने कहा कि आश्रम से बड़ी मात्रा में कंडोम और नशीली इंजेक्शन और सीरिंज मिले हैं।

  Also Read: ईश्वरदेव एकादश मारिया डे मीडिया क्रिकेट के सेमीफाइनल में

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित को भगवान समझते थे लोग

एक अ सुनाते हुए कहा कि वह बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित को भगवान समझता था, इसलिए उसके कहने पर अपनी नाबालिग बेटी को आश्रम में सौंप दिया लेकिन बाद में पता चला कि वहां गंदा काम होता है। जब उस शख्स ने अपनी बेटी से मिलना चाहा तो कई दिनों तक टाला गया। एक दिन लंबे इंतजार के बाद उसे मिलने दिया गया लेकिन बात नहीं करने दिया गया।

साभार: ( जनसत्ता )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More