काशी में मां जान्हवी की आरती उतारती जान्हवी कपूर

0

धार्मिक नगरी काशी में गंगा किनारे घाटों की अलौकिक छवि देखते ही बनती है। यहां आने वाला हर शख्स गंगा आरती को देखना नहीं भूलता। फ़िल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शनिवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। उन्होंने आरती में शिरकत की और माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।

मोबाइल में कैद किया भव्य नजारा-

जाह्नवी के तट पर आकर जान्हवी कपूर भक्ति भावना में डूबी दिखाई दी। लगभग एक घंटे तक वो आरती देखती रही। उन्होंने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में भी कैद किया। जान्हवी के साथ उनकी बहन भी मौजूद थी। तड़क-भड़क से दूर क्रीम कलर के शूट पहने जान्हवी बेहद साधारण अंदाज में दिखी। आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम और गंगा आरती की मोमेंटो से उनका स्वागत किया।

बनारस से है खास नाता-

जान्हवी कपूर को बनारस की गलियां। यहां का अल्हड़पन। यहीं का खान-पान और यहां की संस्कृति खूब भाती है। बीते 6 मार्च को अपना बर्थडे मनाने के लिए जान्हवी अपने पिता और बहन के साथ बनारस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया था और बनारसी व्यंजन का लुत्फ उठाया था।

यह भी पढ़ें: बोनी कपूर से इस बात पर झगड़ती थीं श्रीदेवी, नहीं पसंद था कि वो…

यह भी पढ़ें: 11 साल बड़ी मलाइका संग रिश्ते को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More