कांस्‍टेबल ने दलित लड़के संग किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

यूपी पुलिस के एक कांस्‍टेबल ने अपनी करतूत से खाकी वर्दी को शर्मसार किया है। मामला प्रदेश के कासंगज का है।

कासगंज में तैनात एक कांस्टेबल पर एक 13 साल के दलित लड़के के साथ दुष्कर्म करने के चलते मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह दिसंबर को उस वक्त हुई, जब लड़का अपने पिता के साथ सिकंदरपुर वैश्य थाने में भूमि विवाद मामले के सिलसिले में गया हुआ था।

खाना खिलने के बहाने ले गया अपने घर-

आरोपी की पहचान त्रिभुवन सिंह के रूप में की गई है, जो 55 साल का है।

आरोपी ने लड़के को खाना खिलाने के बहाने अपने किराए के मकान में ले गया।

वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

लड़के ने अपने बयान में कहा कि आरोपी कांस्टेबल उसे अपने घर ले गया।

और उसे अपने कपड़े उतारने को कहा।

इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद लड़का भागकर उस पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसके पिता बयान दर्ज करा रहे थे।

मामला दर्ज-

पीड़ित के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सिंह के खिलाफ पोक्सो और एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित धाराओं के अलावा अप्राकृतिक आचरण और दुराचार के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में गेस्ट हाउस में मिली लड़की की लाश, प्रेमी पर हत्या का शक

यह भी पढ़ें: पुलिस का लोगो लगी गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप, सीआरपीएफ जवान समेत चार गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)