कैबिनेट विस्तार में योगी ने सोशल इंजीनियरिंग का रखा खास ख्याल

उत्तर प्रदेश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को हुआ। राजधानी स्थि​त राजभवन में 23 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इसमें 6 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।

ऐसा है जातिगत समीकरण-

इस विस्तार में 18 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किया।

23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 3 दलित, 3 वैश्य, 2 क्षत्रिय, 2 जाट, 2 कुर्मी, 1 गुर्जर, 1 राजभर, 1 गडरिया, 1 शाक्य और 1 मल्लाह शामिल हैं।

2017 में इस तरह था जातीय समीकरण-

उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के समय योगी कैबिनेट में ब्राह्मण और क्षत्रियों का दबदबा था। 2017 में सरकार बनने के समय कैबिनेट में एक मुस्लिम और तीन दलितों को जगह मिली थी।

मुस्लिम समुदाय से मोहसिन रजा को योगी मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। रजा शिया समुदाय से आते हैं।

योगी कैबिनेट में ओबीसी वर्ग के सबसे ज्यादा 9 मंत्रियों को जगह दी गई थी। वहीं राजपूत और ब्राह्मण जाति से 7-7 उम्मीदवारों को मंत्री बनाया गया था।

आज ही होगा विभागों का बंटवारा-

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। कुछ ​मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी संभव है।

सीएम योगी आज 4 बजे नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के सामने सरकार का एजेंडा रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का इस्तीफा

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)