यूपी उपचुनाव : बीजेपी ने मृगांका सिंह को बनाया उम्मीदवार

0

कैराना और नूपपुर के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कैराना से मृगांका तथा नूरपुर से अवनि सिंह चुनाव लड़ेंंगी। समाजवादी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज कैराना लोकसभा के साथ ही बिजनौर की नूरपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बागपत के कैराना से सांसद रहे स्वर्गीय हुकुम सिंह की पुत्री को भाजपा ने लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

अवनि सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है

बिजनौर की नूरपुर सीट वहां के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के निधन से खाली हुइ है। भाजपा ने उनकी पत्नी अवनि सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दे कि कैराना चुनाव के लिए सपा और रालोद के समझौते किया गया था कि समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी लेकिन वह प्रत्याशी रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ेगा।

Also Read :  यूपी का स्वास्थ्य विभाग बीमार है, पढ़िए ये रिपोर्ट…

समाजवादी पार्टी ने कैराना सीट से तबस्सुम हसन को अपनी प्रत्याशी घोषित किया था। वह राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। गोरखपुर में भी निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव 28 मई को होने वाला है।

उपचुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है

कैराना लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की तबस्सुम हसन राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के इस कदम से अब शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More