अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट को दागा

0

यूपी के जौनपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ महिला के हैवानियत की सारी हदें परा कर दी। अधेड़ के साथ बलात्कार करके महिला को निर्वस्त्र करके प्राइवेट पार्ट को दागा और जिंदा जलाने की भी कोशिश की।

निर्वस्त्र करके गांव में भी घुमाया

आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र कर न सिर्फ गांव में घुमाया गया बल्कि उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। सरायख्वाजा इलाके की 55 वर्षीय महिला गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। यहां 29 मई को लड़की की शादी थी। उसी समय घर से कुछ जेवरात चोरी हो गए।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

चोर का पता लगाने के लिए घरवाले एक तांत्रिक के पास गए जिसने महिला पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। इसकी जानकारी शादी के अगुआ नरेश कुमार (बदला हुआ नाम) को हुई तो वह 31 मई को महिला को पकड़कर अपने गांव ले आया। आरोप है कि उसने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और गर्म छड़ से उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह जख्म बना दिए।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

यही नहीं उसने महिला को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके लड़के समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More