बरेली में राज्य स्तर की खिलाड़ियों से दुष्कर्म की कोशिश
खुद को राष्ट्रीय स्तर का कोच कहने वाले शख्स की हरकत ने खेल जगत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि उसने दो खिलाड़ियों को अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। दोनों घटनाएं अलग दिन की हैं। एसएसपी के आदेश पर कोच साहिबे आलम के खिलाफ बारादरी थाने में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
also read : अपनी ‘बीवियों’ के लिए ब्लेड दिखाकर करती थी लूटपाट, अरेस्ट
पीड़ित नाबालिग एथलीट में से एक ने आरोप लगाया कि कोच साहिबे आलम टूर्नामेंट में उसे लेकर मीरगंज गए थे, वहां उन्होंने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर कोच ने कई तरह से उसे टार्चर भी किया। वहीं, दूसरी खिलाड़ी ने कहा कि कोच उसे नैनीताल में हुई मानसून मैराथॅन में ले गए थे। वहां पहले तो कोच ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने को दी।
also read : साउथ अफ्रीका में भी दिखेगा टीम इंडिया का जलवा, ये हैं 5 खास वजहें
विरोध पर उसे डराया धमकाया और उसके कमरे में आकर दुष्कर्म की कोशिश की।प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह कहते हैं, साहिबे आलम स्टेडियम के कोच नहीं हैं। सीनियर होने के नाते वह स्टेडियम में आकर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते थे। उनका स्टेडियम से कोई लेना देना नहीं है।
(दैनिक जागरण)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)