‘गडकरी’ को मिल सकता है रेल मंत्रालय !

0

मुजफ्फरनगर रेल हादसा और औरैया हादसे के बाद से मोदी से मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकते है।रेल मंत्री के लिएसड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गटकरी को बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे है। वहीं दूसरा नाम रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को बनाये जाने की उम्मीद जतायी जा रही है।

हादसों से आहत प्रभु ने की थी इस्तीफे की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 27 या 28 अगस्त को मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि मुज़फ्फरनगर रेल हादसा और ओरैया रेल हादसे के बाद इस्तीफे की पेशकश करने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी उसी दिन पद मुक्त किया जा सकता है। सुरेश प्रभु द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक सुरेश प्रभु का रेल मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें कोई दूसरी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। बता दें कि रेल हादसों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसों की जिम्मेदारी ली है।

read more : हरितालिका तीज : शिव मंदिरों में भक्तों की धूम

प्रभु को मिल सकता है शहरी विकास मंत्रालय

ओरैया रेल हादसे के बाद इससे आहत प्रभु प्रधानमंत्री से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की। मुलाकात के बाद प्रभु ने बताया कि पीएम ने उन्हें इंतजार करने को कहा। प्रभु ने ट्वीट कर कहा कि वह इन हादसों के बाद बहुत आहत हैं। कैबिनेट विस्तार में कुछ नए मंत्री शामिल होंगे और कुछ के विभाग में फेरबदल की संभावना है। इसी दौरान सुरेश प्रभु का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वेंकैया नायडू और मनोहर पर्रिकर के जाने के बाद शहरी विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में फुलटाइम मंत्री नहीं हैं। ऐसे में प्रभु को इनमें से कोई एक जिम्मेदारी मिल सकती है।

दो पदाधिकारियों को सरकार में शामिल किया जा सकता है

जानकार बताते हैं इस बार के फेरबदल में पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बदलाव करेंगे। कहा जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को संगठन के काम में लगाया जा सकता है, वहीं संगठन से कम से कम दो पदाधिकारियों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More