कृपया यात्रीगण ध्यान दें …अगला स्टेशन पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन है

0

यूपी के मुगसराय स्टेशन के नाम बदले जाने की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। स्टेशन का मुख्य बोर्ड बदलकर मुगलसराय स्टेशन की जगह पर पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का लगा दिया गया है। साथ ही प्लेटफार्म पर लगाए जाने वाले बोर्ड भी तैयार हो चुके है। फिलहाल उद्घाटन बोर्ड को ढक कर रखा गया है। ये बोर्ड रेट्रो रेडियम से बने होने के कारण डिजिटल बोर्ड की तरह दिख रहा है प्लेटफार्म।

dindayal

आपको बता दें कि मुगलकालीन स्थानों के नाम बदलने की दिशा में सरकार ने शुरुआत की है। सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने काफी दिन पहले ही इसकी अधिसूचना जारी की थी।

Also Read :  आजमगढ़ दौरे पर पीएम, देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस का करेंगे शिलान्यास

आपको बता दें कि दीनदयाल जन्मशती वर्ष के दौरान भाजपा ने चंदौली स्थित मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की घोषणा की थी।

dindayal

योगी सरकार की ओर से रेल मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। बीते महीने 15 मई को रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। आपको बता दें कि इसी स्टेशन पर दीनदयाल का पार्थिव शरीर मिला था।

कब हुआ था मुगलसराय स्टेशन का निर्माण

स्टेशन यूपी का मुगलसराय स्टेशन का निर्माण 1862 में हुआ था। जब ईस्ट इंडिया कंपनी हावड़ा और दिल्ली के रेल मार्ग को जोड़ती थी। यह पूर्व मध्य रेलवे जिसका हाजीपुर है। ये सबसे व्यस्त एंव प्रमुख स्टेशनों में से गिना जाता है। ये भारत रेलवे की बड़ी लाइन के लिये यह एक बड़ा रेलवे स्टेशन है। इसे एशिया के सबसे बड़े रेलवे मार्शलिंग यार्ड और भारतीय रेलवे का क्लास ए जक्शन मुगलसराय में है।

कौन थे दीन दयाल उपाध्याय…

दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगलाचंद्रबन गांव में हुआ। दीन दयाल उपाध्याय के पिता एक ज्योतिषी थे। जब वह तीन साल के थे तब उनकी माता का देहांत हो गया और जब 8 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया।

dindayal

 

पढ़ाई में बचपन ही तेज दीन दयाल हाई स्कूल के लिए राजस्थान के सीकर चले गए। सीकर के महाराज ने दीन दयाल को पढ़ाई के लिए किताबें खरीदने के लिए 250 रुपये और 10 रुपये के स्कॉलरशिप की व्यवस्था की।1950 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू की कैबिनेट से इस्तीफा दिया। तब 21 सितंबर, 1951 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने यूपी में भारतीय जन संघ की स्थापना की थी।

dindayal

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मिलकर 21 अक्टूबर, 1951 को जन संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। 1968 में वह जन संघ के अध्यक्ष बने। इसके कुछ ही समय में 11 फरवरी 1968 को उनका देहांत हो गया। दीन दयाल उपाध्याय ने राजस्थान में 9 में से 7 पार्टी विधायको को पार्टी से निकाल दिया था जब उन्होंने राज्य में जमींदारी हटाने के कानून का विरोध किया था। 1964 में उन्होंने पार्टी के सत्ता में सिद्धांत को को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखा था। बाद में इसका विस्तार उन्होंने 1965 में प्रस्तुत किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More