मुश्किल में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दर्ज हुई FIR

0

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की मुश्‍किलें बढ़(increase) सकती हैं। मनोज तिवारी के खिलाफ मकान की सील तोड़ने के आरोप में गोकुलपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मनोज तिवारी के खिलाफ एमसीडी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 188, डीएमसी एक्‍ट 661 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया है

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया था। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया है। आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

मैंने निगम की चुनिंदा नीति के विरुद्ध सील को तोड़ दिया

उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह (भाजपा) सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है। क्या वह समझती है कि लोग बेवकूफ हैं।’ तिवारी ने कहा कि वह गोकुलपुर गए थे जहां लोगों ने उन्हें बताया कि 1000 के बीच केवल एक घर को निगम ने सील किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने निगम की चुनिंदा नीति के विरुद्ध सील को तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी मकान अवैध रुप से बनाये गए हैं लेकिन खास मकान को ही निगम ने कार्रवाई के लिए चुना।’ उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय और उसकी निगरानी समिति से यह सुनिश्चित करने की अपील करना चाहते हैं कि सीलिंग अभियान के नाम पर चुनिंदा कार्रवाई न की जाए।

तिवारी समेत भाजपा सांसदों के इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा, ‘मैं नगर निगम को भी नहीं बख्शूंगा, चाहे वहां भाजपा का ही शासन क्यों न हो।’ सीलिंग के मुद्दे पर ‘न्याययुद्ध’ अभियान चला रही कांग्रेस ने सीलिंग अभियान से प्रभावित लोगों को बचाने में विफल रहने पर तिवारी समेत भाजपा सांसदों के इस्तीफे की मांग की।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More