जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या खोल रही है सुरक्षा व्यवस्था की पोल

0

प्रशासन और शासन दोनों ही जेल में कैदियों पर सख्ती रखने की बात करता है लेकिन हर बार इन दावों की पोल कोई न कोई वारदात खोल देती है। इस बार भी मुन्ना बजरंगी की हत्या ने ये सवाल पैदा कर दिये कि आखिर कैसे, जेल के अन्दर बंदूक (gun) आई? कड़ी चौकसी के बाद भी जेल के अंदर हत्या कैसे हुई? क्या प्रशासन की इसमें मिलीभगत है? आखिर क्यों प्रशासन जेल के अन्दर कैमरे नहीं लगवा रहा?

सवालों के घेरे में प्रशासन

आज सुबह करीब छह बजे कुख्यात मुन्ना बजरंगी को जेल के अंदर गोलियों से भून दिया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से जेल अधीक्षक, जेलर समेत चार अन्य जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पर, इस हत्या ने एक बार फिर से प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

Also Read :  …तो इस शख्स ने की मुन्ना बजरंगी की हत्या

इससे पहले भी कई बार इस तरह की बातें सामने आई कि जेल के अन्दर इन कुख्यात बदमाशों को ऐशो-आराम के सारे सामान उपलब्ध कराए जाते थे। इस हत्या के बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद जेल के अंदर पिस्टल कैसे आई?

पत्नी ने जताई थी आशंका

ये आरोप लगाये जा रहे हैं कि बागपत जेल में ही बंद सुनील राठी ने मुन्ना की हत्या की है। सुनील पहले रुड़की जेल में बंद था और वहां उसने अपनी जान का खतरा बताया था। उसने कोर्ट से बागपत जेल शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी जिसके बाद उसे बागपत जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

गौरतलब है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या की आशंका उसकी पत्नी सीमा सिंह ने लखनऊ प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने जताई थी। मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने कहा था कि उनकी पति की हत्या की साजिश की जा रही। मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने प्रशासन से यह गुहार लगाई थी कि उनके पति की जेल को बदला जाए नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More